ब्रेकिंग
मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?

बिहार : ट्यूशन जा रही थी लड़की, सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर भर दी मांग, हाथापाई भी की

BANKA: बिहार के बांका से एक सनसनी खबर सामने आ रही है. यहां मनचले के सिर ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया. घटना उस समय हुई जब लड़की रोज की त

बिहार : ट्यूशन जा रही थी लड़की, सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर भर दी मांग, हाथापाई भी की
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA: बिहार के बांका से एक सनसनी खबर सामने आ रही है. यहां मनचले के सिर ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया. घटना उस समय हुई जब लड़की रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. उसी समय मनचले आशिक ने नाबालिग की मांग भर दी.


इस घटना के बाद अपनी मान-मर्यादा को भंग करने की शिकायत लेकर नाबालिग युवती अपने पिता संग कटोरिया थाना पहुंची और जबरन अपनी मांग भरने की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है.


जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मांग भरने की ये घटना  बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत के धमनियां गांव की है. बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह साईकिल से कटोरिया ट्यूशन पढ़ने के लिये जा रही थी. जहां पहले से एक सिरफिरा आशिक पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा हुआ था. जैसे ही युवती रास्ते से गुजरने लगी युवक ने युवती की साईकिल को धक्का मारकर गिरा दिया और उसकी मांग जबरन भर दी. इस दौरान युवती की युवक को रोकने की कोशिश में संग हाथापाई भी हुई. लेकिन युवक अपनी करतूत को अंजाम देते हुए उसकी मांग भर कर फरार हो गया.


टैग्स