ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

बिहार: नाबालिग बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी बदमाश को दबोचा

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बद

बिहार: नाबालिग बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी बदमाश को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.


मामला बेतिया के मानपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला  प्रकाश में आया है. घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है. पीड़िता की मां की ओर से की गई शिकायत के बाद मानपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और उन्होंने मुख्य आरोपी अजहर मियां को भी गिरफ्तार कर लिया.


पीड़िता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि मेरी आठ साल की बच्ची सरेह में गयी थी. उसी समय गांव का अजहर मियां उसे पकड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. 


मानपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं पकड़े गये आरोपी को नाबालिग होने के कारण उसे जूबेनाइल कोर्ट भेजा गया है. वहीं इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता