ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: STF जवान ने लड़की के साथ की छेड़खानी, पीड़िता बोली- अंकल ने किया घिनौना काम, बड़ी बहन को भी लाने को कहा

AURANGABAD : बिहार में एक ओर कोरोना महामारी तो दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां एसटीएफ के एक जवान ने नाबालिग बच्ची के

बिहार: STF जवान ने लड़की के साथ की छेड़खानी, पीड़िता बोली- अंकल ने किया घिनौना काम, बड़ी बहन को भी लाने को कहा
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में एक ओर कोरोना महामारी तो दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां एसटीएफ के एक जवान ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की और उसकी बड़ी बहन पर भी गंदी नजर डाली. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ने भी एसपी से पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. 


घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र की है, जहां परड़िया गांव में एक दस वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला एक एसटीएफ के जवान के साथ जुड़ा हुआ है. मामले की जानकारी देव थाना से लेकर एसपी तक को है लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई होता न देख सदर विधायक आनंद शंकर ने अपनी आवाज बुलंद की है. इसकी जानकारी उन्होंने प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी है.


प्रेसवार्ता कर कांग्रेस विधायक ने बताया कि आरोपी एसटीएफ जवान नगीना पासवान जिस पर छेड़खानी का आरोप लगा है. वह हमेशा आते जाते बच्चियों के साथ छेड़खानी करता है. इसकी जानकारी एसपी को दी लेकिन एसपी के निर्देश पर देव थाना ने कार्रवाई न कर उल्टे पीड़िता और उसके पिता को ही धमकाया गया. 


विधायक ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर स्थिति यही रही तो आने वाले दिन में किसी और घटना के लिए तैयार रहना होगा. जिस बच्ची के साथ छेड़खानी की गई थी, उसने भी एसटीएफ जवान की हरकतों की जानकारी मीडिया को दी है. 


इधर इस मामले में जब एसपी सुधीर कुमार पोरेका से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजन के द्वारा दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. एसपी ने बताया कि जांच के बाद मामला सत्य पाया गया तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता