ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

बिहार : अपराधियों ने बैंककर्मी को मारी ताबड़तोड़ गोली, पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सूबे के औरंगाबाद जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. बड़ी बात

बिहार : अपराधियों ने बैंककर्मी को मारी ताबड़तोड़ गोली, पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सूबे के औरंगाबाद जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. बड़ी बात ये है कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. यहां बदमाशों ने कठौतिया गांव के पास एक बैंककर्मी को गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार जम्होर निवासी शाम को बाइक से औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा से अपने घर जम्होर जा रहे थे. तभी दो की संख्या में आये अपराधियों ने इन्हें रोककर पहले तो हवाई फायरिंग की और फिर इनके पैर में गोली मार दी. जिससे वे घायल हो गए. तबतक अपराधी इनकी बाइक लेकर फरार हो गए.


इस घटना में जख्मी बैंककर्मी की पहचान राजीव रंजन के रूप में की गई है, जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में फिल्ड अफसर के पद पर तैनात हैं. इस घटना के बाद खुद बैंककर्मी ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है और बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. आनन-फानन में बैंककर्मी के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने देखा कि बैंककर्मी जख्मी हालत में बेड पर पड़े हुए थे और डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता