ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में फिर बम धमाका, ब्लास्ट में मासूम समेत दो लोग घायल

ARARIA : बिहार के बांका में एक मदरसे में हुए धामके के बाद अररिया में भी बम ब्लास्ट हुआ है. अररिया में सीरियल ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है. धमाके में एक मासूम समेत दो लोगों की

बिहार में फिर बम धमाका, ब्लास्ट में मासूम समेत दो लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार के बांका में एक मदरसे में हुए धामके के बाद अररिया में भी बम ब्लास्ट हुआ है. अररिया में सीरियल ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है. धमाके में एक मासूम समेत दो लोगों की घायल होने की सूचना है. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जिंदा बम भी बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना अररिया जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र की है, यहां बुधेसरी फ़क़ीर टोला स्थित वार्ड संख्या 9 में और रामपुर पूरबी चौक पर दो ब्लास्ट हुए हैं. इस घटना में एक मासूम समेत दो लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शेख अबुल हसन का बेटा मोहम्मद अफरोज इस बेम धमाके में घायल हो गया है. रामपुर पूर्वी के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले मोहम्मद रफीक का बेटा मोहम्मद जैश आलाम वसीमो रहीम (13) भी घायल हो गया है. 


इस घटना के संबंध में बैरगाछी ओपी अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने दो जिंदा बम भी बरामद किया है. घटनास्थल पर भी तफ्तीश की गई है. जांच जारी है. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इधर बम धमाके के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें