ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में सुबह-सवेरे एक शख्स को मारी गोली, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के आरा से सामने आ रही है. बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स को गोली मार दी है. बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसन

आरा में सुबह-सवेरे एक शख्स को मारी गोली, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के आरा से सामने आ रही है. बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स को गोली मार दी है. बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मोआप कला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


जख्मी की पहचान मोआप कला के रहने वाले कुलवन्त सिंह के बेटे जगदेव सिंह (55) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इमादपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. जख्मी का इलाज चल रहा है. पुलिस जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता