ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं! लूटपाट के दौरान फाइनेंसकर्मी को दाग दी दो गोलियां

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं! लूटपाट के दौरान फाइनेंसकर्मी को दाग दी दो गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। फाइनेंसकर्मी को दो गोलियां लगी हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंघैला पुल के पास की है।


बताया जा रहा है कि निजी फाइनेंस कर्मी शंकर साह कई गांव से पैसा कलेक्शन कर लौट रहे था, तभी सिंगइला पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को धक्का मार कर गिरा दिया और लूटपाट करने लगे। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे दो गोलियां दाग दी और उसके पास से 80 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पहली गोली शंकर के हाथ में और दूसरी गोली जांघ में लगी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता