ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

Bihar Crime News: कटिहार में सुरक्षा एजेंसियों और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कथित पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 'लाइनर' मो. अहद को गिरफ्तार किया गया। मामले में बड़े नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: देश की सुरक्षा एजेंसियों और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त महा ऑपरेशन चलाकर आतंकी साजिशों के एक बड़े ताने-बाने को ध्वस्त कर दिया है। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर से केंद्रीय एजेंसियों, स्टेट इंटेलिजेंस और कटिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मो. अहद नाम के एक खतरनाक 'लाइनर' को धर-दबोचा है।



पकड़ा गया आरोपी सीधे तौर पर सीमा पार बैठे पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर भारत को दहलाने की बड़ी साजिश में जुटा था। गिरफ्तार मो. अहद कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सीधे पाकिस्तान के खतरनाक गैंगस्टरों और आतंकी नेटवर्क के सरगनाओं का राइट हैंड बना हुआ था।



एजेंसियों को जैसे ही इस डिजिटल देशद्रोह की भनक लगी, बिना एक पल गंवाए एक सीक्रेट जाल बुना गया। केंद्रीय जांच एजेंसियों और कटिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने मूसापुर में छापेमारी कर अहद को दबोच लिया। 



फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें अहद को गुप्त स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि देश के भीतर उसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

रिपोर्ट- सोनू चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता