ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: कर्ज का पैसा नहीं लौटाया तो दे दी सजा-ए-मौत, बदमाशों ने पीट-पीटकर महिला की ले ली जान

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा नहीं लौटाने पर बदमाशों ने एक महिला की पीट-पीटकर जान ले ली। महिला पैसे लौटाने के लिए आरोपी से और समय मांग रही थी लेकिन आरोपी

बिहार: कर्ज का पैसा नहीं लौटाया तो दे दी सजा-ए-मौत, बदमाशों ने पीट-पीटकर महिला की ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा नहीं लौटाने पर बदमाशों ने एक महिला की पीट-पीटकर जान ले ली। महिला पैसे लौटाने के लिए आरोपी से और समय मांग रही थी लेकिन आरोपी ने महिला की एक नहीं सुनी और महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के गिरियामा गांव की है। 


मृतक महिला की पहचान गिरियामा गांव निवासी अशोक शर्मा की 31 वर्षीय पत्नी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमारी ने गांव के ही गोपाल साह की पत्नी अनीता से 40 हजार रुपए 40 प्रतिशत के सूद पर कर्ज के तौर पर लिया था। धीरे धीरे कर के अंजनी ने करीब 20 हजार रुपए लौटा दिए थे। इसी बीच एक दिन सभी आरोपी अंजनी के घर पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे।


अंजनी ने पैसे लौटाने के लिए आरोपियों से वक्त मांगा लेकिन वे तैयार नहीं थे। इसी दौरान आरोपी अंजनी का मोबाइल छीनने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और पीट पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


हायर सेंटर ले जाने के दौरान अंजनी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने स्थानीय फलका थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें