ब्रेकिंग
टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...

बिहार : कर्ज का पैसा मांगना शख्स को पड़ गया भारी, घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा मांगने पर बदमाशों ने एक शख्स को बीच बाजार गोली मार दी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव की है। गंभीर रूप से घायल युवक ने ब

बिहार : कर्ज का पैसा मांगना शख्स को पड़ गया भारी, घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा मांगने पर बदमाशों ने एक शख्स को बीच बाजार गोली मार दी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव की है। गंभीर रूप से घायल युवक ने बदमाशों को कर्ज के तौर पर दो सौ रुपया दिया था। जब युवक ने कर्ज में दिए पैसे मांगे तो नाराज बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


दरअसल, सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव निवासी अमित कुमार ने मौसम यादव को कुछ दिनों पहले दो सौ रुपए कर्ज के रूप में दिए थे। अमित कुमार को जब पैसों की जरुरत पड़ी तो उसने मौसम यादव से उधार के तौर पर दिए दो सौ रुपए मांगे। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौसम यादव ने अमित को घर से पैसे देने के बहाने बुलाया और बीच सड़क पर उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।



घटना के बाद परिजन आनन फानन में जख्मी अमित को सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल अमित कुमार का बयान लिया है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मौसम यादव को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता