ब्रेकिंग
पटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसपटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार: कमरे से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बाईपास थाना इलाके के बाहरी बेगमपुर स्थित रघुनाथ हिंदू हाई स्कूल के पास क

बिहार: कमरे से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बाईपास थाना इलाके के बाहरी बेगमपुर स्थित रघुनाथ हिंदू हाई स्कूल के पास की है। हत्या का आरोप उस युवती पर लगा है जिसके कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


मृतक की पहचान पटना सिटी के सरदारा रामधनी रोड निवासी देवा कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि देवा शुक्रवार को घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जानकारी के मुताबिक मृतक देवा बाहरी बेगमपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की से अक्सर मिलता था। शनिवार को लड़की के कमरे से ही उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने देवा की दोस्त पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ जारी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता