ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : काम की तलाश में दूसरे शहर गया था युवक, पत्नी-बच्चों को छोड़ रचा ली दूसरी शादी

BANKA : काम की तलाश में बांका से उत्तर प्रदेश के बरेली गए युवक को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि शादीशुदा रहते हुए भी वह दूसरी लड़की को दिल दे बैठा। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो बात शादी

बिहार : काम की तलाश में दूसरे शहर गया था युवक, पत्नी-बच्चों को छोड़ रचा ली दूसरी शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BANKA : काम की तलाश में बांका से उत्तर प्रदेश के बरेली गए युवक को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि शादीशुदा रहते हुए भी वह दूसरी लड़की को दिल दे बैठा। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो बात शादी तक पहुंच गई। पत्नी और बच्चों की परवाह किए बगैर शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली। इधर, पहली पत्नी पति के आने की राह ताकती रही। जब उसे इस बात की जानकारी मिली कि पत्नी ने दूसरी शादी रचा ली है तो वह थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, जिले के सिमानामढ़ी गांव निवासी शादीशुदा नीरज तांती कुछ साल पहले काम करने के लिए यूपी के बरेली गया था। इसी दौरान नीरज बरेली में ही एक युवती को अपना दिल दे बैठा। दोनों के बीच कुछ महीनों तक प्रेम प्रसंग चला। जिसके बाद शादीशुदा रहते हुए नीरज ने युवती से शादी कर ली। इधर, शंभूगंज स्थित अपने मायके में रह रही पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


जानकारी के मुताबिक अमरपुर थाना क्षेत्र के परनाथपुर गांव निवासी मनोज तांती की बेटी राधा की शादी साल 2018 में सिमानामढ़ी गांव के रविंद्र तांती के बेटे नीरज तांती के साथ हुई थी। इस बीत एक वर्ष पहले राधा को एक बेटा भी हुआ। घर की आर्थिक हालत और बढ़ते परिवार को देख नीरज रोजगार के सिलसिले में एक साथी के साथ यूपी के बरेली पहुंच गया। बरेली में काम करने के दौरान एक युवती अंजू से नीरज की आंखे चार हुईं। नीरज तांती ने भी खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब दो सप्ताह पहले दोनों ने शादी कर ली। 


इस बीच फोन पर राधा की बात नीरज से होती रही लेकिन उसने दूसरी शादी करने की जानकारी उसे नहीं दी। इधर, दूसरी पत्नी अंजू भी नीरज पर शक करने लगी थी। अंजू इस बात का पता लगाने में जुट गई कि नीरज किस लड़की से बात करता है। इस बीच उसने बांका में रह रही नीरज की पहली पत्नी राधा को उसकी दूसरी शादी की जानकारी दे दी। जिसके बाद राधा अपने पिता के साथ थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता