ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बिहार का सबसे बड़ा शराब माफिया गिरफ्तार, बंगाल के रास्ते भेजता था खेप

PURNIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के बड़े शराब माफिया मुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया. मद्य निषे

बिहार का सबसे बड़ा शराब माफिया गिरफ्तार, बंगाल के रास्ते भेजता था खेप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के बड़े शराब माफिया मुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया. मद्य निषेध यूनिट और पूर्णिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया है.


आपको बता दें मुर्शीद आलम बंगाल से बिहार में शराब भेजने वाले सिंडिकेट का सबसे बड़ा तस्कर है. बिहार पुलिस उसके पीछे 2 साल से लगी थी. जानकारी के अनुसार आलम बंगाल से बिहार के कई जिलों में अंग्रेजी शराब के साथ नकली शराब और स्प्रिट की भी तस्करी करता था. मुर्शीद आलम पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला के करनदिग्घी थाना के दालकोला इलाके का रहने वाला है.


पुलिस के अनुसार मुर्शीद आलम दालकोला चेक पर बिहार पुलिस की दबिश बढ़ने के कारण ये झारखण्ड राज्य होते हुए बिहार में शराब आपूर्ति करना शुरू दिये थे. रंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये पं० बगाल में विभिन्न लोगों के साथ सिंडिकेट बनाकर शराब का कारोबार करता है तथा बिहार के पूर्णिया, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, सा बांका, वैशाली और मोतिहारी इत्यादि जिलों में ट्रक या  पिकअप के माध्यम से झारखण्ड के रास्ते बिहार में अवैध शराब उपलब्ध करवाता है. इसपर बिहार में मद्यनिषेध से संबंधित 17  मामलों में केस दर्ज है. मुर्शिद आलम से पूछताछ जारी है. इन कार्यों के अलावे बिहार राज्य के अन्य जिलों के मद्यनिषेध के कांटों में भी फस सकते है.


फिलहाल शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार बेहद गंभीर हैं. एक दिन पहले ही उन्‍होंने अधिकारियों को पटना के ज्ञान भवन में शपथ दिलाई थी. इससे पहले भी बैठक कर उन्‍होंने शराबबंदी को सख्‍ती से लागू करने का आदेश दिया था. उसके बाद उत्‍पाद विभाग समेत बिहार की पुलिस भी एक्टिव हो गई है. तब से लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई शराब माफिया इस दौरान पकड़े गए हैं. लेकिन मुर्शीद आलम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. अब उससे पूछताछ में बिहार के कई बड़े तस्‍कर पकड़ में आ सकते हैं.   



टैग्स