ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार : कई मामलों में फरार चल रहा था नागो महतो ; पुलिस और STF की टीम ने दबोचा

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लाख के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नागमणि महतो उर्फ न

बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार : कई मामलों में फरार चल रहा था नागो महतो ; पुलिस और STF की टीम ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लाख के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नागमणि महतो उर्फ नागो महतो के खिलाफ बेगूसराय के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और सभी मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


दरअसल, बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने तीन लाख के दुर्दांत अपराधी नागमणि महतो उर्फ नागो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नागमणि महतो हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में फरार चल रहा था। बिहार एसटीएफ और चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागो महतो दिल्ली के हरिनगर इलाके में रह रहा है।


इस जानकारी के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम दिल्ली पहुंची और हरिनगर इलाके से उसे धर-दबोचा। नागमणि महतो बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव का रहने वाला है। इसपर रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट जैसे 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले बेगूसराय के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस अहम कामयाबी मान रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता