ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

बिहार: बीच जंगल में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए कई हथियार

MUNGER: मुंगेर में पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नक्सल प्रभावित करमंतरी के जंगली इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान घने

बिहार: बीच जंगल में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए कई हथियार
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MUNGER: मुंगेर में पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नक्सल प्रभावित करमंतरी के जंगली इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका करमंतरी में पुलिस ने एसएसबी F/16बी बटालियन के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन पिस्टल, तीन मास्केट, सात मैगजीन सहित अवैद्य हथियार बनाने का औजार बरामद किए हैं।


पुलिस को सूचना मिली थी के इस इलाके में अपराधियों द्वारा अवैध हथियारों का निर्माण और उसकी तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की हालांकि अवैध कारोबारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।