ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात गए दूल्हे के भांजे को लगी गोली

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे क

बिहार: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात गए दूल्हे के भांजे को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भांजे को गोली लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है।


घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बारात सही समय पर दुल्हन के दरवाजे पर लग गई थी। जयमाला की रस्म चल रही थी।


वहां मौजूद दूल्हे के भांजे प्रिंस कुमार के पास गी एक लड़का हथियार लेकर बैठा था। जयमाला के दौरान उसने  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस कुमार को पैर में गोली जा लगी। गोली लगते ही प्रिंस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। 


परिजनों ने प्रिंस को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीरपुर थाने के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता