ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या, वारदात की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई मे नक्सलियों की गतिविधि मे भारी गिरावट आ चुकी है और माना जा रहा है की जमुई जिले मे नक्सलियों का सूपड़ा साफ हो चूका है। ऐसे मे जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से बड़ी सूचना मिल रही है। इसी बीच बड़ी घटना सामने आई है।


जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात हमलावारो ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वही नक्सली है जिसका हाथ पूर्व मे झाझा स्टेशन पर हुए हथियार लूटकांड मे था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नक्सली लखन यादव चिलकाखार गांव का रहने वाला था और फिलहाल ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। 


घटना की सूचना के बाद जमुई पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच मे जुट गई है। इस मामले मे झाझा SDPO राजेश कुमार ने बताया की पूर्व नक्सली कमांडर की अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर साक्ष्य और सबूत इकट्ठा कर लिया गया है। फिलहाल मृतक पूर्व नक्सली के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस जाँच मे जुटी है और जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा। वही मृतक के बहनोई टुनटुन यादव ने बताया की उनका साला लखन यादव दो व्यक्तियों के साथ पास के ही गांव बाराटांड मोटरसाइकिल से गया था। जिसके कुछ समय बाद ही उनकी हत्या की सूचना मुझे फ़ोन से मिली। 


फिलहाल मामले मे जमुई पुलिस नक्सली एंगल को सिरे से नकार रही है और जाँच की बात कह रही है। घटना के बाद इलाके मे डर का माहौल पैदा हो गया है। अब देखना लाजिमी होगा की कब तक जमुई पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर पाती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता