ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में 7 लोग घायल, सामने आई स्वास्थ्य विभाग की बदहाली

KAIMUR: कैमूर में महज 10 डिसमील जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में 7 लोग घायल, सामने आई स्वास्थ्य विभाग की बदहाली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में महज 10 डिसमील जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें भी सामने आई हैं। यहां गंभीर रूप से घायल मां को एक बेटा गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते नजर आया। मारपीट की घटना कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव की है।


बताया जा रहा है कि गंगवलिया गांव में 10 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पंचायत के माध्यम से कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई लेकिन मामला नहीं सुलझाया जा सका। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए थे। गुरुवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए।


आनन-फानन में सभी घायलों को कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भी सामने आई है। यहां गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफऱ किया था। एंबुलेंस ले तक जाने के लिए महिला को जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसका बेटा घायल मां को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता