ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

NAWADA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। आपसी रंजिश को लेकर अपने ह

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। आपसी रंजिश को लेकर अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन जा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रजौली थाना के बहादुरपुर गांव की है।


मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश का उसके गोतिया के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन के टुकड़े के लिए दोनों गोतिया के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को इसी विवाद लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला खून खराबे तक पहुंच गया।इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने उमेश यादव और उसके परिजनों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


खून से लथपथ उमेश के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उमेश यादव को मृत घोषित कर दिया। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल उमेश के भतीजे अनिश का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता