ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बन गई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायलजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीसम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बन गई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायलजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव की है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुं

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव की है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है।


मृतक की पहचान चांदपट्टी गांव निवासी गुरकन ठाकुर के 33 वर्षीय बेटे अखिलेश ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरकन ठाकुर का अपने गोतिया से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से गुरकन ठाकुर के बेटे अखिलेश ठाकुर पर हमला कर दिया।


इस हमले में अखिलेश ठाकुर बुरी तरह से घायल हो गया। खून से लथपथ अखिलेश ठाकुर को परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष की दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।