ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक शख्स की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक शख्स की मौत; दूसरे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश सिंघिया की है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची हेमजापुर थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गोली लगने से मौत के शिकार हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।