ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसे दादा और पोता

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बुजुर्ग और बच्चे पर तेजाब से हमला किया गया है। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल बताए जा रह

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसे दादा और पोता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बुजुर्ग और बच्चे पर तेजाब से हमला किया गया है। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों को ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड वार्ड संख्या-30 में कुछ बदमाशों द्वारा एक अधेड़ के शरीर पर तेजाब डालकर गंभीर रूप से झुलसा दिया। इसमें चार वर्ष का मासूम बालक भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया।  जख्मी की पहचान विश्वेश्वर पाल और उनके चार वर्षीय पोता रवि कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने बताया कि राजखंड गांव निवासी विश्वेश्वर पाल राज मिस्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका पुत्र मंजय लाल पेंटर है। मंजय ने बताया कि, पड़ोस के एक व्यक्ति से एक कट्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को गई थी। रात्रि में पिता विश्वेश्वर पाल अपने चार वर्षीय पोते रवि कुमार के साथ झोपड़ी के घर में दरवाजे पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने पिता के चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया।


इधर, इस घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और आनन-फानन में जख्मी को उठाकर सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।