ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बन गया बेटा, मां-बहन को मौत के घाट उतारा

ARRAH: रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर भोजपुर से है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही मां और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना संदेश थाना के चेला गांव की है। यहां संपत्ति के विव

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बन गया बेटा, मां-बहन को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH: रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर भोजपुर से है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही मां और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना संदेश थाना के चेला गांव की है। यहां संपत्ति के विवाद को लेकर युवक ने अपनी मां और बहन को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान चेला गांव निवासी भरोसा साव की 69 वर्षीया पत्नी शिवदुलारी कुंवर और उनकी बेटी सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी विजय साव की 50 वर्षीया पत्नी सुधीरा कुंवर के रूप में हुई हैं। मृतका शिवदुलारी कुंवर के दामाद ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र और उसके भाई टुन्नू का अपनी मां शिवदुलारी कुंवर के साथ तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनों बेटे धर्मेन्द और टुन्नू ने धारदार हथियार, छड़ एवं अन्य चीजों से मारकर मां-बेटी की हत्या  कर दी है।


जानकारी के मुताबिक चेला गांव निवासी शिवदुलारी देवी अपनी बेटी सुमित्रा कुंवर के साथ बेटे धर्मेंद्र से अलग रहती थी। बुजुर्ग मां शिव कुमारी देवी ने अपनी बेटी के नाम जमीन भी लिख दी थी। इसको लेकर बेटा गुस्से में रहता था‌। इसी बीच रविवार की रात धर्मेन्द्र ने संपत्ति के लिए मां-बेटी की हत्या की साजिश रच डाली।


जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से बुजुर्ग मां और बहन की हत्या कर दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें