ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

बिहार: ईंट भट्ठा में 6 अपराधियों ने दो ट्रैक्टर को जलाया, मुंशी समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई

AURANGABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। इसी बीच औरंगाबाद में ईंट भट्ठा पर 6 अपराधियों ने जमकर

बिहार: ईंट भट्ठा में 6 अपराधियों ने दो ट्रैक्टर को जलाया, मुंशी समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। इसी बीच औरंगाबाद में ईंट भट्ठा पर 6 अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही मुंशी समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई भी की गई। 


घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के अजनवा गांव की है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 6 हथियार से लैस अपराधी उषा ईंट भट्ठा पर पहुंचे और 2 ट्रैक्टर को आग के हवाले करते हुए ईंट भट्ठा पर रहे मुंशी समेत तीन लोगों को जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद अपराधियों ने कुछ नक्सली पर्चा भी ईंट भट्ठा पर छोड़ते हुए टीवी और पैसा लेकर फरार हो गए। 


इधर संचालक ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है, ये नक्सलियों की हरकत नहीं है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा को बरामद करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

टैग्स