ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: इनामी अपराधी पवन सिंह समेत दो बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा

PURNEA: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इनामी अपराधी पवन सिंह को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीकापट्टी थाना क्षेत्र में छ

बिहार: इनामी अपराधी पवन सिंह समेत दो बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इनामी अपराधी पवन सिंह को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीकापट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात को दबोचा है। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे कुख्यात पवन सिंह पर सरकार ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पवन सिंह के साथ ही एसटीएफ की टीम ने एक और कुख्यात अपराधी धीरज यादव को भी गिरफ्तार किया है।


दरअसल, एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात पवन सिंह पूर्णिया में मौजूद है। प्राप्त जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने टीम का गठन किया और पूर्णिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पवन सिंह के साथ पुलिस टीम ने एक और कुख्यात अपराधी धीरज यादव को भी गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई हथियार बरामद किए हैं।


बरामद हथियारों में 9 एमएम का देसी पिस्टल, 1 देसी कारबाइन, 30 गोली, एक खोखा, दो मैगजीन, दो सीलिंग, लाल रंग की पुलिस की बेल्ट शामिल है। पुलिस के मुताबिक कुख्यात पवन सिंह का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ अगल अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी पवन सिंह और धीरज यादव की तलाश एसटीएफ की टीम को काफी दिनों से थी। एसटीएफ दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें