ब्रेकिंग
Bengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हालBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हाल

बिहार: इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया है। मौत से गुस्साए परिजनों ने निजी क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के आक्

बिहार: इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया है। मौत से गुस्साए परिजनों ने निजी क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्लिनिक का डॉक्टर और सभी कर्मी मौके से फरार हो गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया।


दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर इमादपुर की रहनेवाली महिला को ऑपरेशन के लिए इस निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। यूट्रस  के ऑपरेशन के बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन महिला का शव लेकर निजी क्लिनिक पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया।


इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद डॉक्टर और सभी कर्मी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बता दें कि इसी क्लिनिक के गोरौल ब्रांच में भी एक सप्ताह पहले एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था।