ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार: होटल में चलता था सेक्स रैकेट, डिमांड पर बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, पुलिस ने किया पर्दाफास

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल लीला एंड फैमिली रेस्टोरेंट मे

बिहार: होटल में चलता था सेक्स रैकेट, डिमांड पर बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, पुलिस ने किया पर्दाफास
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल लीला एंड फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर इस अवैध कारोबार में लिप्त होटल के मैनेजर समेत दो युवक और दो महिलाओं को रंगेहाथ धर दबोचा।


बताया जाता रहा है कि होटल लीला एंड फैमिली रेस्टोरेंट के मालिक की सहमति से इस सेक्स रैकेट को वर्षों से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की मानें तो होटल मालिक की जानकारी में लड़कियों को बाहर से बहला फुसलाकर समस्तीपुर लाया जाता था और उनसे देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार मैनेजर समेत दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। वहीं बरामद लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।


बीते शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित होटल में लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल के दो कमरों से दो युवक और दो महिलाओं को संदेहास्पद हालत में पकड़ा।


गिरफ्तार होटल का मैनेजर होटल मालिक का भतीजा बताया जाता है। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के समक्ष सारी सच्चाई बयां कर दी। उसने पुलिस को बताया है कि होटल मालिक जो रिश्ते में उसके चाचा लगता है उसकी सहमति से ही लड़कियों को बहला-फुसला का लाया जाता था। देह व्यापार के इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवक, होटल के मैनेजर और होटल के मालिक को नामजद अभियुक्त बनाया है।