ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था चकमा

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सलियों को खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सलियों को खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। करीब एक साल से गिरफ्तार नक्सली पुलिस को चकमा दे रहा था। सुरक्षा बलों ने हार्डकोर नक्सली को नवाबांध के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षों बलों को यह कामयाबी हाथ लगी है। गिरफ्तार नक्सली सुदामा सिंह भोक्ता मदनपुर थाना क्षेत्र के तरी-लंगुराही का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मदनपुर थाने में यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में पुलिस एक साल से सरगर्मी से उसे तलाश रही थी। 


डीएसपी(मुख्यालय) ललित नारायण पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली सुदामा सिंह भोक्ता नवाबांध से मदनपुर बाजार की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं सीआरपीएफ की 47वीं वाहनी के समादेष्टा के संयुक्त निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार एवं सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मदनपुर थानाध्यक्ष ने सीआरपीएफ के जवानों को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन शुरु किया। ऑपरेशन के दौरान ही हार्डकोर नक्सली को नवाबांध के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता