ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर आवास सहायक, 10 हजार घूस लेते लोगों ने पकड़ा

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने एक रिश्वतखोर आवास सहायक को घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। परसा पंचायत का आवास सहायक आशुतोष गुप्ता एक लाभार्थी से रिश्वत के तौर पर 10

बिहार: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर आवास सहायक, 10 हजार घूस लेते लोगों ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने एक रिश्वतखोर आवास सहायक को घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। परसा पंचायत का आवास सहायक आशुतोष गुप्ता एक लाभार्थी से रिश्वत के तौर पर 10 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और जमकर हंगामा मचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मझौलिया प्रखंड के परसा पंचायत का है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परसा पंचायत के आवास सहायक आशुतोष गुप्ता को कुछ ग्रामीणों ने घेर रखा है और हंगामा कर रहे हैं। आवास सहायक आशुतोष ने एक ग्रामीण का आवास का पैसा दिलाने के एवज में 10 हजार रुपए लिए थे।जब ग्रामीणों ने आवास सहायक से पूछताछ शुरू की तो उसने अपनी जेब से पैसे निकालकर लौटा दिए और मौके से जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


पीड़ित लाभार्थी मुकेश महतो ने बताया कि आवास सहायक आशुतोष गुप्ता आवास बनवाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद उसने इंदिरा आवास बनाने के लिए आवास सहायक को 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर दिए थे। वहीं पूरे मामले पर बीडीओ वरुण केतन ने बताया कि आवास सहायक का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आवास सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता