ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: छोटे ने दो बड़े भाइयों के ऊपर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत; सामने आया गोलीकांड का CCTV फुटेज

MADHEPURA: मधेपुरा के भीरखी मोहल्ले में बीते दिनों सगे छोटे भाई ने अपने दो बड़े भाइयों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। गोलीबारी की इस घटना में

बिहार: छोटे ने दो बड़े भाइयों के ऊपर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत; सामने आया गोलीकांड का CCTV फुटेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के भीरखी मोहल्ले में बीते दिनों सगे छोटे भाई ने अपने दो बड़े भाइयों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। गोलीबारी की इस घटना में जहां एक तरफ एक भाई आनंद कुमार उर्फ सिंकु की मधेपुरा में ही इलाज के दौरान मौत हो गई।


वहीं दूसरे भाई रमन कुमार का पटना के एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर हत्यारे भाई राहुल कुमार को दो खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया लेकिन घटना में प्रयुक्त हथियार अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।


अब गोलीबारी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जख्मी रमन कुमार सुखासन रोड स्थित अपने क्लिनिक में हैं। इसी दौरान उनका छोटा भाई राहुल कुमार क्लिनिक में घुसता है और उनपर गोलियों की बौछार कर हथियार लहराते हुए भाग जाता है।


बताते चले कि इसके बाद हत्यारा राहुल वार्ड 25 स्थित अपने घर पर पहुंचता है और अपने भाई आनंद कुमार उर्फ सिंकु कुमार पर भी गोलियां बरसता है। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सिन्कु को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस इस मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता