ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मर्डर को सुसाइड बनाने की कोशिश

BANKA: खबर बांका से है, जहां एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के बड़े भाई पर लगा है। घटना बांका थाना क्षेत्र के गोड़ा इलाके की है। यह

बिहार: घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मर्डर को सुसाइड बनाने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से है, जहां एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के बड़े भाई पर लगा है। घटना बांका थाना क्षेत्र के गोड़ा इलाके की है। यहां आरोपी ने मामूली बात को लेकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को आत्महत्या का शक्ल देने के लिए आरोपी ने महिला के शव को छत से लटका दिया हालांकि मृतका की बेटी ने सारा भेद खोल दिया।


मृतका की पहचान करजाना निवासी डब्लू कुमार की पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की देर रात नीलू का अपनी जेठानी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि नीलू के जेठ ने उसकी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घालय नीलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।


आनन-फानन ने आरोपी पप्पू यादव ने नीलू के शव को छत से लटका दिया लेकिन मृतका की बेटी ने उसके मनसूबों पर पानी फेर दिया। मृतका की बेटी का कहना है कि बड़े पापा ने ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है और उसके शव को छत से लटका दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति डब्लू कुमार कोलकाता में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।


मायके पक्ष के लोगों के मुताबिक नीलू ने फोन पर जेठानी के साथ कलह की बात कही थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के 10 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। जिसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता