ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने मर्डर करने के बाद पेड़ से लटकाया

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया। सुबह सवेरे युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक शनिवार

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने मर्डर करने के बाद पेड़ से लटकाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया। सुबह सवेरे युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक शनिवार को अचानक घर से लापता हो गया था। घटना दावथ थाना क्षेत्र के पडरिया गांव की है।


मृतक की पहचान पडरिया गांव निवासी कमल राम के बेटे फूल बदन राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फूल बदन शनिवारी से ही अपने घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। रविवा की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरा और उसे कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि फूलबदन का किसी से कोई विवाद नहीं था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता