ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी में मिला खून से सना शव

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गहरे जख्

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई इलाके की है।


मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री था। बताया जा रहा है कि संजय दो दिन पहले अपने तीन चार दोस्तों के साथ घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद संजय का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच उसका शव झाड़ियों से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि संजय पहले भी घर से कई कई दिनों तक गायब रहता था। उन्हें लगा कि वह खुद वापस लौट आएगा लेकिन इस बार वप वापस नहीं लौटा।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने संजय की बेरहमी से हत्या की है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मौजूद है और उसका एक हाथ किसी जंगली जानवर ने नोच दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता