ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : घर से लापता पूर्व वार्ड सदस्य की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों से पुलिस की भिडंत

GOPALGANJ : बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चु

बिहार :  घर से लापता पूर्व वार्ड सदस्य की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों से पुलिस की भिडंत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटवा गांव की है, जहां बदमाशों ने एक पूर्व वार्ड सचिव की चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर भिडंत हो गई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया।


मृतक की पहचान नगर थाना के तिरबिरवा गांव निवासी मो. हबीब के बेटे जावेद मुस्तफा के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 11 का पूर्व वार्ड सदस्य भी था। बताया जा रहा है कि जावेद गुरुवार की रात घर से बाहर निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। रातभर परिजन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जावेद का खून से सना शव धान के खेत में पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों ने गांव के ही एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाकार उसकी पिटाई करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रामीणों के चंगूल से बचाया और उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने पूर्व वार्ड सचिव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकुओं के गहरे जख्म मौजूद हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता