ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार: बाजार गई महिला की बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से सना शव

AURANGABAD: औरंगाबाद में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ना तो उन्हें पुलिस का डर है और ना ही प्रशासन का खौफ। 16 दिन के भीतर इस महीने में अबतक जिले में तीन हत्या, एक रेप और

बिहार: बाजार गई महिला की बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ना तो उन्हें पुलिस का डर है और ना ही प्रशासन का खौफ। 16 दिन के भीतर इस महीने में अबतक जिले में तीन हत्या, एक रेप और ना जाने छोटी-छोटी कितनी घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामले में बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र स्थित शिवा गांव की है।


जानकारी के अनुसार महिला रविवार की शाम में घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन देर रात तक वापस अपने घर नहीं लौटी। महिला के वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शिवा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पौथु थाना क्षेत्र इन दिनों हत्या को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि 20 दिन पूर्व पहले भी इसी गांव में बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता