ब्रेकिंग
सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहसरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजह

बिहार : घर में घुसकर शख्स की बेरहमी से हत्या, रास्ते के विवाद में बदमाशों ने ले ली जान

BETTIAH : खबर बेतिया से आ रही है, जहां रास्ते के विवाद में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिरिसिया ओपी के जिनवलिया गांव की है। यहां दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे

बिहार : घर में घुसकर शख्स की बेरहमी से हत्या, रास्ते के विवाद में बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : खबर बेतिया से आ रही है, जहां रास्ते के विवाद में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिरिसिया ओपी के जिनवलिया गांव की है। यहां दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान जिनवलिया गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन शाह के रूप में हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर मृतक अर्जुन शाह का उसके पड़ोसी से विवाद हुआ था।आरोपी पक्ष के लोग इस रास्ते से आने जाने पर अर्जुन शाह के परिवार की लड़कियों और महिलाओं पर फब्बतियां कसते थे। अर्जुन शाह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसका हाथ टूट गया था। जिसके बाद अर्जुन शाह ने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी। एसपी को आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


इसी बीच शुक्रवार को अचानक 20 से 25 लोग लाठी डंडे से लैस होकर अर्जुन शाह के घर में घुस गए। अर्जुन शाह उस वक्त घर में अकेला था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गए और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।