ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र

बिहार: घर में घुसकर आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या : मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस

MUNGER : मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने एक आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या कर दी। आंगनबाड़ी सेविका की हत्या उसके घर में ही की गई है। 10 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। घटना त

बिहार: घर में घुसकर आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या : मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने एक आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या कर दी। आंगनबाड़ी सेविका की हत्या उसके घर में ही की गई है। 10 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। घटना तारापुर थानाक्षेत्र के सतेहरा गांव की है।


मृतक आंगनबाड़ी सेविका की पहचान सतेहरा गांव निवासी नागेंद्र मांझी की पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी ने नागेंद्र से करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। रीना का पति नागेंद्र मांझी मुंबई में रहकर काम करता है और वहीं दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।


शादी के बाद नागेंद्र रीना को मुंगेर ले आया। जहां वह पिछले 8 साल से रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह रीना के ससुर वीरो मांझी ने कई बार उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने जवाब नही दिया। इसके बाद जब वीरो मांझी ने कमरे में जाकर देखा तो वहां रीना का शव पड़ा था। कमरे का दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने घर में घुसकर रीना की हत्या कर दी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।