ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, बदमाशों ने रेप के बाद कर दी हत्या, बाथरूम से मिला किशोरी का शव

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी स आ रही है, जहां रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल को दहला देने वाली घटना नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां बेखौफ अपराधियो

बिहार: घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, बदमाशों ने रेप के बाद कर दी हत्या, बाथरूम से मिला किशोरी का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी स आ रही है, जहां रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल को दहला देने वाली घटना नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बच्ची का शव बाथरूम में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना का बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिवार के सभी सदस्य झंडा मेला देखने के लिए गए थे। इसी दौरान लड़की को घर में अकेला पाकर बदमाशों घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। भेद खुलने के डर से अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बाथरूम में बंद कर मौके से फरार हो गए।


परिजन जब बाहर से घर लौटे तो लड़की को घर में नहीं पाकर अनहोनी की आशंका से सहम गए। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव बाथरूम से बरामद किया गया। इधर, परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


नाबालिक लड़की की हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता