ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: घर में अकेली महिला के साथ गैंगरेप, तीन बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर बनाया हवस का शिकार

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में गैगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार दी रात तीन मनचलों ने एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना राजेपुर थाना क्ष

बिहार: घर में अकेली महिला के साथ गैंगरेप, तीन बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में गैगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार दी रात तीन मनचलों ने एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की रात महिला को घर में अकेली पाकर गांव के ही तीन बदमाश उसके घर में घुस गए जबरन और बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को महिला के परिवार के सभी लोग राम विवाह पंचमी मेला देखने के लिए शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक गए थे। महिला घर में अकेली थी, इसी दौरान सेमरा गांव निवासी राहुल राय, अनिल राय और विशाल राय बाइक पर सवार होकर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला का हाथ पैर बांध दिया और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में मेला देखकर लौटे परिजनों को महिला ने घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दंग रह गए और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद गांव में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।