ब्रेकिंग
पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?

बिहार : घर के बाहर सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, लोक गायिका शारदा सिन्हा के यहां करते थे काम

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुए गोलीकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात घर

बिहार : घर के बाहर सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, लोक गायिका शारदा सिन्हा के यहां करते थे काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुए गोलीकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात घर के दरवाजे पर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लालू नगर मोहल्ले की है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक शख्स पूर्व में लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर काम करता था।


मृतक शख्स की पहचान लालू नगर निवासी 52 वर्षीय ललन महतो के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि ललन महतो पूर्व में लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर काम करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद ललन महतो सोने के लिए चले गए। इसी बीच घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे ललन महतो की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह काफी देर तक जब ललन महतो काफी देर तक नहीं उठे तो खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ललन महतो 2020 के कोरोना काल से पहले लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर में काम करते थे। लॉकडाउन में घर आने के बाद वह वापस काम पर नहीं गए और बेगूसराय में ही मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।