ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

बिहार : गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बंद कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के स

बिहार :  गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बंद कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्य महिला को रविवार की सुबह उसे जगाने के लिए पहुंचे। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान राजवाड़ा गांव निवासी नितेश कुमार की पत्नी पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा का पति नितेश वाराणसी में रहकर मजदूरी करता है। नितेश की दूसरी पत्नी पूजा 8 माह की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए। पूजा भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई।


रविवार की सुबह जब देर तक पूजा कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों को शंका हुई। परिवार के सदस्य पूजा को उठाने के लिए उसके कमरे तक पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद जब पूजा ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।


पूजा का शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों की मदद से पुलिस ने मृतका का शव फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूजा की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या कर ली है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता