ब्रेकिंग
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार : गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

औरंगाबाद : औरंगाबाद में रफीगंज थाना की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका जीविका परियोजना के तहत सीएम का कार्य कर रही थी. बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद

बिहार : गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

औरंगाबाद : औरंगाबाद में रफीगंज थाना की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका जीविका परियोजना के तहत सीएम का कार्य कर रही थी. बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर मामले को हादसा का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया है. गैंगरेप के बाद हत्या का यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.


मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के एक गांव की जीविका सीएम 18 जून को लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चलने पर परिजनों ने फेसर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. इधर फेसर थाना की पुलिस महिला की तलाश में लगी थी, उधर रफीगंज थाना की पुलिस ने देर देव रोड हॉल्ट स्टेशन के पास रेल ट्रैक से एक महिला की लाश बरामद की, जिसकी पहचान गुमशुदा जीविका सीएम के रूप में हुई. शव को देखते ही परिजन भड़क उठे और उन्होने आरोप लगाया कि जीविका सीएम को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ है.


इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है और मामले को हादसे का रुप देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया है. घटना के बाद रेपिस्टो और हत्यारे अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी किये जाने की मांग को लेकर परिजनो ने शनिवार को सुबह से ही राजद के जिला प्रवक्ता रमेश यादव के नेतृत्व में औरंगाबाद शहर के रमेश चौक को जाम कर दिया. बाद में मौके पर पहुंचे औरंगाबाद के सदर एसडीपीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

टैग्स