ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सोनपुर में लूट की बड़ी वारदात, Flipkart के गोदाम से 10 लाख और सामान की लूट, CCTV भी साथ ले गये लुटेरे

VAISHALI: कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गयी हो लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्णिया में कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट की वारदात हुए 24 घंटे भी न

सोनपुर में लूट की बड़ी वारदात, Flipkart के गोदाम से 10 लाख और सामान की लूट, CCTV भी साथ ले गये लुटेरे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गयी हो लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्णिया में कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट की वारदात हुए 24 घंटे भी नही हुए थे कि अपराधियों ने वैशाली में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने एजेंट से 10 लाख रुपये और सामान लूट लिए। यही नहीं इस दौरान बदमाश गोदाम में लगे CCTV भी अपने साथ लेकर चलते बने। आपकों बता दें कि वैशाली में बीते चार दिनों के भीतर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को एक बार फिर अंजाम दिया है। 


लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाद सोनपुर थाने की पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी और वाहनों को जांच शुरू की। गौरतलब है कि गुरुवार को हाजीपुर के जढुआ स्थित HDFC बैंक की शाखा से बदमाशों ने एक करोड़ 19 लाख रुपये लूटी थी। जिसके बाद एक बार फिर आज बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें