ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: बिहार में ससुर ने कराई दामाद की हत्या, संपत्ति बेचकर बदमाशों को दी 12 हजार की सुपारी

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में एक ससुर ने शराबी दामाद से परेशान होकर उसकी सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोपी ने संपत्ति बेचकर 12 हजार में सुपारी किलर को सुपारी दी थी। हत्या कुल्हाड़ी से की गई और एक अन्य युवक को भी मार डाला गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में एक ससुर ने ही दामाद की हत्या करा दी। आरोपी ससुर दामाद के शराब पीने की बुरी आदत से परेशान था। कोई रास्ता नहीं दिखा तो आरोपी ने अपनी संपत्ति बेच दी और बदमाशों को 12 हजार की सुपारी देकर दामाद की हत्या करा दी। 


दरअसल, सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कोईली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराबी दामाद से परेशान ससुर ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। मृतक की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई है, जो अत्यधिक शराब पीने का आदी था। 


पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दिलीप के ससुर अकलु महतो ने 12,000 की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। सुपारी किलर को हत्या के बाद सिर्फ 5,000 ही दिए गए थे। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया। 


इतना ही नहीं, दिलीप सिंह के एक दोस्त को भी शराब पिलाने के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों की लाशें बसवारी में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पाई गईं। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। यह सफलता सदर डीएसपी टू आशीष आनंद के नेतृत्व में मिली है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता