ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

भू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

EOU और STF ने बड़े भू-माफिया गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव समेत 17 लोगों पर केस दर्ज किया गया। कार्रवाई में ₹34 लाख से अधिक नकद, बड़ी संख्या में जमीन के

जमुई जिला परिषद अध्यक्ष,गुड्डू यादव,आर्थिक अपराध इकाई,Bihar News, EOU Raid, Guddu Yadav, Jamui Zila Parishad, Dulari Devi, Land Mafia Bihar, STF Raid, Economic Offences Unit, Jamui News, Bihar Crime N
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने आज बड़े भू माफिया व कुख्यात अपराधी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एसटीएफ के सहयोग से भू माफिया गिरोह के सरगना व शार्गिदों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. रेड में बड़ी संख्य़ा में जमीन के कागजात,महंगी गाड़ियां, 34 लाख रू नकद व रायफल की गोलियां बरामद की गई हैं. 



जमुई जिला परिषद की अध्यक्ष दुलारी देवी के पति व कुख्यात अपराधी व भू माफिया गुड्डू यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस गिरोह में शामिल 17 अपराध कर्मियों के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है.यह गिरोह राजस्व रिकॉर्ड में हेर फेर कर फर्जी विक्रेता खड़ा कर जमीन का फर्जी निबंधन दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करता था. आर्थिक अपराध इकाई के सत्यापन में पाया गया है कि कुख्यात अपराधी गुड्डू यादव वर्ष 2000 में अपराध जगत में आया. इसके खिलाफ जमुई, लखीसराय , नवादा जिले के विभिन्न थानों में 29 केस दर्ज है. जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, अपहरण,सरकारी सेवक पर हमला, आर्म्स एक्ट जमीन कब्जा आदि से संबंधित हैं. इस संगठित गिरोह में शामिल भूषण यादव, ललन यादव, विपिन यादव, छोटू यादव, बाबूलाल यादव, शाहनवाज अली, नैयर खान, प्रवीण मिश्रा, मनोज यादव, सोनू यादव एवं रघुनंदन यादव के खिलाफ भी जमुई एवं आसपास के जिलों में कई केस दर्ज हैं. इनमें अधिकांश मामलों में कोर्ट ने संज्ञान लिया है.



कुख्यात गुड्डू यादव ने स्वयं एवं अपने जिला परिषद अध्यक्ष पत्नी दुलारी देवी के नाम पर 29 संपत्ति जमुई एवं सिकंदरा स्थित निबंधन कार्यालय से निबंधित कराया है. जिसका मूल्य 2 करोड़ 57 लाख से अधिक है .हालांकि इसका सरकारी सर्किल रेट 7 करोड़ 59 लाख रुपए है. इस गिरोह ने अपने प्रभुत्व का प्रयोग कर निर्धारण सरकारी मूल्य के एक तिहाई रकम पर निबंधन कराया है. यानि सरकारी राजस्व की चोरी की गई है. गुड्डू यादव के अपराधिक सहयोगियों द्वारा भी अपने परिजनों के नाम पर 61 दस्तावेज जमुई स्थित निबंधन कार्यालय से निबंधन कराया है. इसमें भी सरकारी राजस्व की चोरी की गई है. 



आर्थिक अपराध इकाई ने जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और पति गुड्डू यादव के ठिकानों की तलाशी ली. जिसमें 10 बैंकों के खाते मिले हैं. इस कांड में आर्थिक अपराध इकाई ने कुख्यात गुड्डू यादव और करीबियों के 25 ठिकानों पर एसटीएफ के सहयोग से छापेमारी की. तलाशी के दौरान गुड्डू यादव के सिकंदरा चौक स्थित आवास से 8 लाख 13000 रू नगद, भूखंड क्रय किए जाने से संबंधित 25 दस्तावेज, एग्रीमेंट बरामद हुए हैं . गुड्डू यादव के सिकंदरा स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय से 14 भूखंड से संबंधित दस्तावेज,बैंक पासबुक एवं 79 राउंड राइफल की गोलियां बरामद की गई हैं. गोली मिलने के संबंध में सिकंदरा थाने में कार्रवाई की जा रही है. अन्य सहयोगियों के आवास से तलाशी में भी बड़ी संख्या में जमीन के दस्तावेज मिले हैं. इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया है .



आर्थिक अपराध इकाई के इस बड़े ऑपरेशन में एसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे. साथ में तीन अपर पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी रैंक के 18 पदाधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में ईओयू और एसटीएफ के जवान शामिल थे. इस कार्रवाई में कुल 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कुल 34 लाख रुपए से अधिक नकद बरामद की गई है. बड़ी संख्या में भूखंड क्रय किए जाने से संबंधित दस्तावेज मिले हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता