ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बिहार: एक स्कूल ऐसा, जहां गोली चलाने की मिलती है ट्रेनिंग, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस

SAMASTIPUR: बच्चों को स्कूल भेजा जाता है, ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा सके। कई स्कूलों में बच्चों को योग, कराटा, सिंगिंग, डांसिंग जैसी एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी सिखाई जा रही है, ले

बिहार: एक स्कूल ऐसा, जहां गोली चलाने की मिलती है ट्रेनिंग, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बच्चों को स्कूल भेजा जाता है, ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा सके। कई स्कूलों में बच्चों को योग, कराटा, सिंगिंग, डांसिंग जैसी एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी सिखाई जा रही है, लेकिन स्कूल में अगर एक बच्चे को गोली चलाने की ट्रेनिंग दी जानी लगे तो आप क्या कहेंगे ? दरअसल, समस्तीपुर में एक बंद स्कूल में एक युवक गोली चलाने की ट्रेनिंग ले रहा है। 



इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही प्रशासन भी चौंक गई, जिसके बाद पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वायरल वीडियो में युवक को फायरिंग करने की ट्रेनिंग दी जा रही है और इस दौरान वहां जोर की आवाज होती है। यह वीडियो बुधवार की बताई जा रही है। 



पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि विडियो में दिख रहा युवक आखिर है कौन। वीडियो में युवक किसी चीज पर निशाना लगाते हुए फायरिंग करता है। इस दौरान युवक को ट्रेनिंग देने वाला शख्स वीडियो भी बना लेता है। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। 

टैग्स