ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

बिहार : एक ही परिवार के तीन लोगों पर एसिड अटैक, बदमाशों ने खिड़की से घर में फेंका तेजाब

SASARAM : रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसिड अटैक में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। गंभीर

बिहार : एक ही परिवार के तीन लोगों पर एसिड अटैक, बदमाशों ने खिड़की से घर में फेंका तेजाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसिड अटैक में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किसने और क्यों तेजाब फेंका फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


बताया जा रहा है कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में मौजूद 13 साल की नेहा, 17 साल का रितेश गंभीर रूप से झुलस गए जबकि  दोनों की मां शांति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गई है। तेजाब किसने फेंका? यह पता नहीं चल सका। सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया। फिलहाल इसम मले में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता