ब्रेकिंग
तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग

शिक्षा विभाग की महिला अधिकारी 'घूस' लेने के लिए 'शिक्षक' रखी थी...गुरूजी हुए गिरफ्तार तो फरार हो गई 'पुष्पा', अब हुईं सस्पेंड

रिश्वतखोरी के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। निगरानी ब्यूरो ने 16 मार्च 2026 को 17 हजार रुपये घूस लेते एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था, जो BEO के कहने पर पैसे ले रहा था।

Bihar Education News, BEO Suspended, Bribery Case Bihar, Vigilance Bureau Bihar, Pushpa Kumari BEO, Nalanda Education News, Teacher Bribe Case, Bihar Corruption
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षक से वसूली कराने वाली एक महिला अधिकारी को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. निगरानी ब्यूरो ने बीईओ के बदले रिश्वत लेने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया था. तब से आरोपी महिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फरार चल रही थी. निगरानी ब्यूरो द्वारा केस दर्ज करने और नालंदा डीईओ की रिपोर्ट के बाद तीन-तीन प्रखंड का जिम्मा संभाल रही महिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अब सस्पेंड किया गया है. शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने 9 अप्रैल 2026 को यह आदेश जारी किया है.

निगरानी ब्यूरो ने 16 मार्च 2026 को कांड संख्या 19/ 2026 दर्ज किया था. इस केस के अप्राथमिक अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा संसाधन शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र चंडी को 17000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था .यह गिरफ्तारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंडी के कार्यालय कक्ष की गई थी. आरोपी ने शिकायत दर्ज कराया था कि पुष्पा कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंडी के द्वारा रिश्वत की मांग की गई है.

प्रखंड शिक्षा प्राधिकारी पुष्पा कुमारी द्वारा रिश्वत की राशि स्वयं न लेकर मनोज कुमार वर्मा शिक्षक को देने को कहा था. इसके बाद निगरानी ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. तब से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी फरार चल रही थी. इस आरोप में शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.ये एक साथ तीन प्रखंड चंडी, थरथरी और बेन के प्रभार में थी