ब्रेकिंग
पटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहनपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहन

पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग लड़कियां बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारत लाई जा रही तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया। मामले में एक कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है। कुण्डवाचैनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित छापेमारी के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस अवैध कृत्य में शामिल एक अभियुक्त को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 



पुलिस और एसएसबी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन नाबालिग बालिकाओं को विभिन्न प्रलोभन देकर शोषण के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। 



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान  इस मामले में पुलिस ने तस्कर सलाउद्दीन अंसारी (पिता - जुल्फैकार अंसारी, निवासी - हारूनी, थाना - ढाका, जिला - पूर्वी चम्पारण) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 



मोतिहारी पुलिस और एसएसबी की इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस बालिकाओं के परिजनों से संपर्क करने और इस मानव तस्करी नेटवर्क के अन्य सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता