ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएंबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं

बिहार: दुकानदार से जमकर मारपीट और तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा, रणक्षेत्र में बदला पूरा इलाका

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित दीवान रोड आज उस वक्त रक्षक्षेत्र में बदल गया जब बदमाशों ने एक दुकानदार से न सिर्फ मारपीट की बल्कि दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर

बिहार: दुकानदार से जमकर मारपीट और तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा, रणक्षेत्र में बदला पूरा इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित दीवान रोड आज उस वक्त रक्षक्षेत्र में बदल गया जब बदमाशों ने एक दुकानदार से न सिर्फ मारपीट की बल्कि दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए स्थानीय लोग बदमाशों पर टूट पड़े और लाठी-डंडे से उन्हें खदेड़ डाला। इस दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।


दरअसल, कुछ असामाजिक तत्वों ने एक दुकान से डेयरी प्रोडक्ट खरीदा था और दुकान के स्टाफ से छूट देने की बात कहने लगे। जब दुकान के स्टाफ ने छूट देने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक देने में आनाकानी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया और दुकानदार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।


जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी युवकों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने लाठी डंडे से सभी लड़कों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में दुकान के घायल स्टाफ को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि अभी किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता